29 जुलाई 2026
शब्द लोक लोगो शब्द लोक हर खबर, हर पहलू
ब्रेकिंग

होमउज्जैन

उज्जैन

उज्जैन के रामघाट पर फिर गरजा निगम का 'पीला पंजा': अवैध कब्जे पर गिरी गाज, दौड़ते-भागते दिखे लोग,जमींदोज हुई दुकानें

24 जुलाई 2026 · 7 बार पढ़ा गया ·1 मिनट पढ़ें

जिस घाट पर बीते दिनों हुआ था भारी झगड़ा, वहीं महाकाल की पहली सवारी से ठीक पहले चला सफाई अभियान; 3 डंपर व 4 ट्रैक्टर सामान ज़ब्त!

उज्जैन के रामघाट पर फिर गरजा निगम का 'पीला पंजा': अवैध कब्जे पर गिरी गाज, दौड़ते-भागते दिखे लोग,जमींदोज हुई दुकानें

उज्जैन का प्रसिद्ध रामघाट पर पिछले दिनों हुए आपसी विवाद और झगड़ों के चलते सु​र्खियों में आया था। इस घाट पर गुरुवार को नगर निगम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। रामघाट पर फैले अतिक्रमण और अवैध कब्जों को निगम टीम ने सख्ती के साथ हटाने की कार्रवाई की। निगम की कार्रवाई के चलते हड़कंप मच गया और दुकानदार सामने बटोरते दिखाई दिए। निगम ने यह कार्रवाई 3 अगस्त को निकलने वाली बाबा महाकाल की प्रथम सवारी और श्रावण मास में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए की।

विवाद की जड़ पर प्रहार: 3 डंपर और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली सामान जब्त

हालिया विवादों के बाद एक्शन मोड में आए निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने निर्देश दिए​ थे कि रामघाट पर व्यवस्था सुनि​श्चित की जाए। इसी के चलते निगम अमले और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घाट पर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की। निगम ने घाट किनारे अवैध रूप से रखे काउंटर, तख्त, गुमटियां और अस्थायी दुकानों का सामान 3 डंपर और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर ज़ब्त किया गया।

अब बाबा महाकाल की सवारी के स्वागत की तैयारी

रामघाट वही पवित्र स्थान है जहाँ श्रावण मास की प्रथम सवारी (3 अगस्त) के दौरान भगवान महाकाल की पालकी पहुंचेगी और शिप्रा नदी के तट पर पारंपरिक पूजन-अर्चन संपन्न होगा। अधिकारियों का कहना है कि घाटों पर अवैध कब्जों और ठेले-गुमटियों के कारण न सिर्फ श्रद्धालुओं के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी, बल्कि अक्सर विवाद की स्थिति भी बन रही थी। इसी अव्यवस्था को जड़ से खत्म करने के लिए यह कड़ी कार्रवाई की गई है ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

ADVERTISE HEREअपना विज्ञापन यहाँ दिखाएँसंपर्क करें: 8103282225

टिप्पणियाँ (0)

पहली टिप्पणी आप करें।

अपनी टिप्पणी दें

संबंधित खबरें